{"_id":"ef04d59c3f912662bf56eaaf186683ce","slug":"5-irp-battalions-will-be-open-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में चार हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में चार हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में बेरोजगारी दूर करने को लेकर प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 80 हजार करोड़ के पैकेज में से पांच आईआरपी (इंडियन रिजर्व पुलिस) की बटालियन स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रियासत में आईआरपी की पांच नई बटालियन बनने से चार हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देशभर में अब तक इस योजना का 60 लाख लोग लाभ उठा चुके हैं। मोदी ने कहा कि रियासत के युवाओं में पूरी क्षमता है।
जरूरत है उन्हें आधुनिक तकनीक और अवसर मुहैया कराने की। इसके लिए ही सरकार की ओर से यह योजना शुरू की गई है ताकि युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में कोई दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से बैंकों में अपनी योजना लेकर जाने और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अपना व्यवसाय हासिल करने के लिए बिना किसी गारंटी के 50 हजार तक का ऋण हासिल करने को कहा।
इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से स्टार्ट अप इंडिया स्टैंड अप इंडिया योजना का लाभ उठाने के लिए भी कहा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घाटी में सम्मान के साथ वापसी के लिए और वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की समस्याओं के हल के लिए एक मुश्त पैकेज का भी रियासत के लिए घोषित 80 हजार करोड़ के पैकेज में शामिल किया गया है।