{"_id":"5bd871623dc1ab0080a5f5e15bdf2fae","slug":"5-hurt-in-clashes-at-army-recruitment-rally-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत पर आकर खत्म हुई नौकरी के लिए शुरू हुई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत पर आकर खत्म हुई नौकरी के लिए शुरू हुई दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Apr 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के लिए सेना भर्ती रैली में दौड़ लगा रहे एक युवक ने मैदान पर दम तोड़ दिया। दौड़ का तीसरा चक्कर लगाते समय वह गिर पड़ा और सीने में दर्द की शिकायत करने लगा। आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया। डोडा के खेल मैदान में टेरीटोरियल आर्मी में (क्षेत्रिय सेना) भर्ती के लिए आयोजित रैली में शामिल होने पहुंचा गादी (भगवा) का योगेश्वर सिंह शारीरिक परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते वक्त अचानक गिर गया।
विज्ञापन
उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. याकूब मीर के अनुसार योगेश्वर की मौत हार्ट अटैक से हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेरोजगार योगेश्वर चार साल से नौकरी के लिए प्रयासरत था।
विज्ञापन
उसने कई जगह कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। टेरीटोरियल आर्मी की भर्ती रैली की जब उसे जानकारी हुई तो वह सोमवार को भर्ती होने पहुंच गया। दौड़ लगाते वक्त तीसरे चक्कर में वह गिर गया। सांसों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। स्वर्गीय शादी लाल के तीसरे पुत्र योगेश्वर की तीन साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
पत्नी और दो बच्चे हैं। उसका शव जब गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। मां तथा पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बूढ़ी मां बस पथराई आंखों से अपने लाल को देख रही थी। पत्नी बार-बार योगेश्वर के शव को झकझोरते हुए दहाड़े मार रही थी तो मासूम बच्चे रोती मां का चेहरा एकटक निहार रहे थे।
उन्हें नहीं पता था कि अब पापा कभी लौटकर नहीं आएंगे। योगेश्वर के बड़े भाई राजेश्वर अध्यापक हैं। दूसरा भाई रामेश्वर भी पिता के देहांत के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत है। सबसे छोटा कामेश्वर अभी अध्ययन कर रहा है।