फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4g phone used in lashkar terrorist naveed jat escapee case in srinagar

जम्मू कश्मीरः लश्कर आतंकी नवीद को भगाने में हुआ 4जी फोन का इस्तेमाल

Fri, 09 Feb 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 09 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
4g phone used in lashkar terrorist naveed jat escapee case in srinagar
आतंकी नावेद की फोटो - फोटो : ani
श्रीनगर में अस्पताल से भगाए गए आतंकी नवीद के 4जी फोन का इस्तेमाल होने की सूचना है। सूत्रों का कहना है कि उसने जेल से भागने के लिए पूरी तैयारी एक महंगे स्मार्ट फोन और उसमें 4जी सिम इस्तेमाल किया गया है। क्योंकि उसे मालूम था कि जेल में लगाया गया जैमर सिर्फ 2जी और 3जी सिम ही कंट्रोल कर सकता है।
विज्ञापन


श्रीनगर सेंट्रल जेल में लगे जैमर पुराने हैं। वह 4जी नेटवर्क की फ्रिक्वेंसी नहीं पकड़ पता। हालांकि जेल विभाग का कहना है कि यह सब जांच का विषय है। लेकिन जेल विभाग के डीआईजी और जांच अधिकारी एम एस लोन ने इसकी पुष्टि की है कि उनके जैमर 2जी और 3जी कंट्रोल करने तक सीमित है।
विज्ञापन


इसके अलावा लोन बुधवार को श्रीनगर पहुंच गए। जेल विभाग की अपने स्तर पर जांच शुरू हो गई है। लोन का कहना है कि पहली नजर की जांच में यह जरूर है कि मेडिकल प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है। नवीद पहले भी कई बार इसकी शिकायत कर चुका है। उसे एसएमजीएस अस्पताल के डाक्टर ने ही 6 फरवरी को अस्पताल आने के लिए कहा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाली जा रही

4g phone used in lashkar terrorist naveed jat escapee case in srinagar
srinagar jail - फोटो : file photo

जेल विभाग ने श्रीनगर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक से लेेकर संतरी तक के मोबाइल नंबर की काल डिटेल मांगी है। सबकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा नवीद की किस किस से बात होती थी। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। 

किसी से मिलने नहीं दिया जाता था
डीआईजी का कहना है कि आतंकी नवीद विदेशी आतंकी था। इसलिए उससे किसी को मिलने नहीं दिया जाता था। हालांकि कोर्ट में उसे ले जाया जाता था। अस्पताल में भी उसे कई बार ले जाया गया था। उससे कौन लोग मिलते थे और वह क्या करता है।

इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। अभी तक जेल विभाग के किसी ऐसे कर्मचारी या अधिकारी का पता नहीं चला कि जिसने उसकी मदद की हो। न ही किसी को सस्पेंड किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed