{"_id":"60bf350640def6009e292290","slug":"48-days-long-summer-vacation-in-summer-zone-schools-in-jammu-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: समर जोन के स्कूलों में 48 दिन लंबी गर्मी की छुट्टियां आज से, सप्ताह में एक बार ऑनलाइन संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: समर जोन के स्कूलों में 48 दिन लंबी गर्मी की छुट्टियां आज से, सप्ताह में एक बार ऑनलाइन संवाद
Tue, 08 Jun 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:44 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को अधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत समर जोन में आने वाले 12वीं तक के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में समर जोन के स्कूलों में सात जिलों में मंगलवार से 48 दिन लंबी गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गईं। 8 जून से 25 जुलाई तक छुट्टी होगी। इस अवधि के दौरान शिक्षक सप्ताह में एक बार बच्चों के साथ विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इंटरेक्शन करेंगे। इसके साथ बच्चों को नियमित रूप से वीकली प्रोग्राम और असाइनमेंट जारी रहेेगा, जिसमें बच्चों को संस्कृति सहित गतिविधियों के माध्यम से व्यस्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
छुट्टियों की अवधि के दौरान शिक्षक बच्चों की समस्याओं के हल हमेशा उपलब्ध रहेंगे। समर जोन में जम्मू, कठुआ, सांबा, राजौरी, पुंछ, रियासी और उधमपुर जिला आता है। इन जिलों में छुट्टियां रहेगी।
विज्ञापन