{"_id":"6a27196050bc708ae700617a","slug":"48-000-pilgrims-set-off-from-katra-to-visit-vaishno-devi-in-jammu-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi: तेज धूप के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह, बाजारों में रौनक, दर्शन के लिए 48,000 श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishno Devi: तेज धूप के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह, बाजारों में रौनक, दर्शन के लिए 48,000 श्रद्धालु रवाना
Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
सार
तेज धूप के बावजूद मां वैष्णो देवी के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों जैसे बाणगंगा, चरणपादुका, अर्धकुंवारी और सांझीछत पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज धूप के बावजूद मां वैष्णो देवी के भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों जैसे बाणगंगा, चरणपादुका, अर्धकुंवारी और सांझीछत पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सोमवार देर शाम 8:35 बजे तक 48,000 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। इसके बाद पंजीकरण कक्ष को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को 48,300 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा सहायता और ओआरएस काउंटरों की विशेष व्यवस्था की है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यात्रियों की इस भारी संख्या से कटड़ा के होटल व्यवसाय और बाजारों में जबरदस्त रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन