फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   47 people including 15 security personnel and 25 terrorists killed in 3 districts Jammu this year

Jammu Encounter: इस साल अब तक 15 जवान बलिदान, 25 आतंकवादी ढेर, 22 लोग भी मारे गए

Thu, 23 Nov 2023 09:44 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 09:44 AM IST
सार

इस साल जम्मू के तीन जिलों में 15 सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए और 25 आतंकवादियों को ढेर किया गया। साथ ही 22 आमजनों ने भी जान गंवा दी। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन इलाकों में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन
47 people including 15 security personnel and 25 terrorists killed in 3 districts Jammu this year
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवान। - फोटो : PTi

विस्तार

जम्मू में आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सेना की ओर से अभियान जारी है। इसी बीच इस साल जम्मू के तीन जिलों में सैन्य अभियान की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सुरक्षाकर्मी बलिदान हुए हैं। वहीं 25 आतंकवादियों को ढेर किया गया और 22 अन्य लोगों ने जान गंवाई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन इलाकों में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की जाती है। जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। कल शुरू हुई मुठभेड़ में जम्मू के राजोरी इलाके में दो सैन्य अधिकारी समेत सेना के चार कर्मी शामिल हैं, जो राजोरी जिले के बाजीमल इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में अपनी जान गंवा बैठे।
विज्ञापन


इससे पहले 20 अप्रैल और 5 मई को पुंछ के मेंढर इलाके और राजोरी के कांडी जंगल में घात लगाकर किए गए हमलों में पांच कमांडो सहित 10 सैनिकों की जान चली गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक सीमावर्ती जिलों राजोरी और पुंछ और पास के रियासी जिले में आतंकवाद संबंधी हिंसा में 47 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल राजोरी में जहां सात आतंकवादियों ढेर किए गए और 10 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 लोगों ने जान गंवाई, वहीं पुंछ जिले में 15 आतंकवादी मारे गए और पांच सुरक्षाकर्मी बलिदान हो गए। रियासी जिले में तीन आतंकी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed