{"_id":"63136a6876956a75c162e1f8","slug":"45-workers-resigned-from-jammu-and-kashmir-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Congress: कांग्रेस से 45 और नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिए इस्तीफे, पूर्व सीएम आजाद को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Congress: कांग्रेस से 45 और नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिए इस्तीफे, पूर्व सीएम आजाद को दिया समर्थन
Sat, 03 Sep 2022 08:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 08:24 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस समिति में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में इस्तीफे देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी 45 नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
जम्मू में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस समिति के नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिला समिति जम्मू ग्रामीण और मढ़ विधानसभा क्षेत्र से करीब 45 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दिए।
विज्ञापन
इसमें ब्लाक समिति मढ़ व सतवारी से मंडल प्रधान सौदागर सिंह सैनी, ब्लाक प्रधान मढ़ अश्विनी शर्मा, दर्शन लाल मोटन, स्वर्ण सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अमरजीत सिंह, कृष्ण लाल, सूरज प्रकाश, कुलदीप सिंह, जंग बहादुर, स्वर्ण लाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह पूर्व सरपंच गुमीत कौर, जिला उपप्रधान सोमराज, महासचिव राज कुमार मीनिया, ब्लाक प्रधान अजय कुमार, राज गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एनसीपी ऋषि किराम ने भी इस्तीफे दिए हैं। इन नेताओं ने आजाद नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनकी नई पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को जिला कांग्रेस जम्मू सहित बीस नेताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक बलवान सिंह की मौजूदगी में अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।इस्तीफा देने वालों में सचिव पीसीसी शमशेर सिंह चिब, ब्लाक प्रधान भलवाल राज देव सिंह जम्वाल, पूर्व उपप्रधान बलजीत सिंह मन्हास शामिल है।
महासचिव जिला जम्मू ग्रामीण रमण शर्मा, सरपंच रायपुर कुलजीत सिंह जमवाल, किसान प्रकोष्ठ उपचेयरमैन संतोष मन्हास, कुलभूषण सिंह, विजय शर्मा, दलवीर सिंह चिब, चंचल गंडोत्रा आदि शामिल हैं। आगामी दिनों में अन्य जिलों से भी आजाद के समर्थन में इस्तीफे आने की आशंका है। इस्तीफा देने वाले अधिकांश नेता और पदाधिकारी जम्मू में 4 सितंबर को हो रही आजाद की जनसभा में शिरकत करेंगे।