{"_id":"5da051aa8ebc3e93a95332d4","slug":"45-new-patient-found-of-dengue-rajouri-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः थम नहीं रहा डेंगू का डंक, राजोरी में सामने आए 45 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः थम नहीं रहा डेंगू का डंक, राजोरी में सामने आए 45 मामले
Fri, 11 Oct 2019 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : अमर उजाला, फाइल
पिछले दो महीने में जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में डेंगू के 45 और टाइफायड के 100 मामले पाजिटिव पाए गए हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रघुवीर सिंह के अनुसार जीएमसी राजोरी में अब तक डेंगू के संदिग्ध करीब 80 मरीज आए थे। टेस्ट करने पर 45 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
अधीक्षक के अनुसार डेंगू के जो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से करीब 5 मरीजों में गंभीरता को देखते हुए उन्हें जम्मू भेजा गया है, जबकि अन्य सभी का उपचार जारी है। वहीं पिछले दो महीनों में टाइफायड के लक्षण 100 मरिजों में पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
टाइफायड से ग्रस्त मरिजों को जीएमसी से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जीएमसी में डेंगू व टाइफायड के उपचार के लिए दवाएं आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि पेयजल को उबालकर प्रयोग करें व अपने घरों के आसपास मच्छरों को न पनपने दें।
विज्ञापन
