फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   45 company crpf returned from kashmir

कश्मीर से क्यों वापस बुला ली गईं CRPF की 45 कंपनियां, जानें वजह?

Sat, 14 Jan 2017 05:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 14 Jan 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
45 company crpf returned from kashmir
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI

कश्मीर घाटी में तेजी से सामान्य हो रहे हालात के चलते सीआरपीएफ की वापसी शुरू हो गई है। अब तक 45 कंपनियां जा चुकीं हैं। अन्य कंपनियों को आदेश मिलने के बाद वापस भेजा जाएगा। यहां से लौट रही कंपनियों की पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के दौरान तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि घाटी के हालात में सुधार होने पर धीरे-धीरे कंपनियों को वापस भेजा जा रहा है। 15 कंपनियों को दिसंबर में भेजा गया था। इसके बाद 40 कंपनियों को भेजा जाना था। इनमें से 30 कंपनियां जम्मू पहुंच गईं हैं। शेष 10 कंपनियां एक-दो दिन में लौट जाएंगी। 
विज्ञापन


हिजबुल कमांडर बुरहान के मारे जाने के बाद से घाटी के बिगड़े हालातों के दौरान इन कंपनियों ने कानून व्यवस्था को संभालने में बड़ी भूमिका अदा की है। ऐसे में अब सामान्य होते हालातों के बाद अब इन्हें वापस भेजने की कवायद शुरू हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब हालातों को नियंत्रण में करने के लिए बुलाए गए थे जवान

45 company crpf returned from kashmir
घाटी में बिगड़े हालात में बढ़ी थी सुरक्षा - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने बताया कि कश्मीर हिंसा और खराब हालातों को नियंत्रण में करने के लिए इन अतिरिक्त कंपनियों को बुलाया गया था। इन सभी कंपनियों को घाटी के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था को सुनिश्चत करने के लिहाज से सुरक्षा इंतजामों में लगाया गया था। 

ज्ञात हो कि 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा को काबू में करने के लिए सीआरपीएफ की 102 अतिरिक्त कंपनियों को बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed