फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4.25 lakh people will get jobs in five years, 1.37 lakh industries will be set up

Jammu News: पांच वर्ष में 4.25 लाख को मिलेगी नौकरी, लगेंगे 1.37 लाख उद्योग

विज्ञापन
4.25 lakh people will get jobs in five years, 1.37 lakh industries will be set up
-सीएम ने किया युवा उद्यमी विकास अभियान का शुभारंभ, महिलाओं की होगी 30 प्रतिशत भागीदारी
विज्ञापन

-एक करोड़ युवाओं के सर्वेक्षण से सामने आया आंकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में बहुप्रतीक्षित मिशन युवा (युवा उद्यमी विकास अभियान) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे पांच वर्षों में 1.37 लाख उद्यम और 4.25 लाख नौकरियां सृजित होंगी। इससे जम्मू-कश्मीर में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
सीएम ने कहा, वे जम्मू-कश्मीर के युवाओं से वादा करते हैं कि उन्हें उस ऊंचाई पर ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे, जहां वे न केवल अपने लिए बल्कि जम्मू-कश्मीर के लिए भी बेहतर किस्मत लिखेंगे। मिशन युवा के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया था। इसमें 30 फीसदी से अधिक भागीदारी महिलाओं की होगी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि जब भी हम महत्वाकांक्षी उद्यमियों से बात करते हैं तो सबसे आम चिंता वित्तपोषण की कमी होती है। वित्त तक पहुंच सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए आमतौर पर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की आवश्यकता होती है। इसे कई युवा तैयार करना नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृति में देरी और अस्वीकृति को खत्म करने के लिए बैंक-तैयार डीपीआर तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे को हल करने का प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा वे यहां खड़े होकर यह दावा नहीं करेंगे कि उनमें से किसी ने भी काम नहीं किया। लेकिन हर योजना में सुधार किया जा सकता है और हर योजना से सीखने के लिए सबक मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार ने युवा उद्यमिता पर केंद्रित एक योजना भी विकसित की थी। उद्यमिता विकास संस्थान के साथ काम किया और कई उद्यमियों को सफलतापूर्वक तैयार किया।


मिशन युवा नाम विवाद का विषय नहीं होना चाहिए। यह किसी पार्टी, किसी नेता का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए। कहा कि यह पहल बंद दरवाजों के पीछे लिए गए निर्णयों का परिणाम नहीं है। यह व्यापक फील्डवर्क, बेसलाइन सर्वेक्षण, पर्याप्त विचार और समय और सामूहिक प्रयास पर आधारित है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सकीना इट्टू, जावेद राणा और सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, जेएंडके बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमिताभ चटर्जी, कश्मीर के संभागीय आयुक्त, श्रम एवं रोजगार सचिव कुमार राजीव रंजन, मिशन निदेशक मिशन युवा शहजाद आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed