Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मैन पावर कम, दमकल वाहन भी, फिर भी हैं तैयार

मैन पावर कम, दमकल वाहन भी, फिर भी हैं तैयार

विज्ञापन
मैन पावर कम, दमकल वाहन भी, फिर भी हैं तैयार
जम्मू। तापमान दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। गेहूं की फसल भी पक चुकी है। कुछ ही दिन में इसकी कटाई शुरू हो जाएगी, लेकिन फसल को आगे से बचाना चुनौती होगी। इससे निपटने के लिए दमकल विभाग और किसानों को मिलकर काम करना पड़ता है, लेकिन सबसे बड़ी चिंता यह है कि आग से बचने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त नहीं हैं। इसके बावजूद दमकल विभाग का कहना है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन

पिछले साल गेहूं में आग लगने की 88 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें अधिकतर आरएस पुरा, अरनिया, कठुआ, परगवाल, बिश्नाह, सांबा क्षेत्र की हैं। इन इलाकों में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर पर गेहूं की फसल लगी हुई है, लेकिन हैरानी की बात है कि इन इलाकों में आगजनी से निपटने के लिए प्रत्येक जगह पर एक ही दमकल वाहन मौजूद है। यदि कोई आग लगने की बड़ी घटना हो गई, तो उसके लिए गांधी नगर स्थित दमकल मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ेगा। अरनिया, अखनूर, बिश्नाह, आरएस पुरा प्रत्येक में एक एक दमकल वाहन है। गांधी नगर में 12 दमकल वाहन हैं।
विज्ञापन

---
ऐसे लगती हैं आग
-खेतों के पास सिगरेट बीड़ी फेंक देना
-खेतों से गुजरने वाली बिजली की तारों में होने वाली स्पार्किंग
-झाड़ियों में लगने वाली आग से निकलने वाली लपटें
-हवा में नमी कम होने से जरा सी चिंगारी से आग भड़क जाती है
-तापमान अधिक होने और गेहूं की फसल के सूखे होने की वजह से आग जल्द पकड़ लेती है।
-----
कैसे बचाई जाए फसल
ऊपर दिए कारणों पर ध्यान दें, इनके प्रति जागरूक रहेें। खेतों के पास सिगरेट बीड़ी को न फेंकें। यदि खेतों के पास कहीं भी आग लगी हो तो उसको तुरंत बुझाएं।
-----
कुछ लोकेशन पर अस्थायी कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती
विभाग के पास मैन पावर कम है। दमकल वाहन भी कम हैं। फिर भी हमने पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भी दमकल वाहन तैनात करने पड़ते हैं। इन जगहों के लिए हमने अस्थायी तौर पर कर्मियों की तैनाती बढ़ाई है। ताकि यदि कहीं कोई घटना हो तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीके सिंह, डीजीपी, दमकल सेवाएं, जेएंडके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed