फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जमात ए इस्लामिया के दो सदस्यों की जमानत अर्जी खारिज

जमात ए इस्लामिया के दो सदस्यों की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
जमात ए इस्लामिया के दो सदस्यों की जमानत अर्जी खारिज
जम्मू। कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामिया के दो सदस्यों की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। पीर मिट्ठा पुलिस जम्मू ने बेलीचराना की गुज्जर बस्ती निवासी अब्दुल करीम नदबी और जमील अहमद को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर पकड़ा था। इनके खिलाफ केस दर्ज है। वीरवार को उप जज स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट एसएस बाली ने याचिका पर दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद जमानत अर्जी को खारिज किया। सीपीओ आशीष राठौर ने पीओ राज कुमार के साथ सरकार की तरफ से और एडवोकेट एके राजदान और एआर भट्ट ने आरोपियों की तरफ से दलीलें पेश की। केंद्र की तरफ से जमात-ए-इस्लामिया संगठन को देशविरोधी गतिविधियां चलाने पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद से संगठन के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं को दबोचा गया है। वहीं कइयों पर गैरकानूनी गतिविधियों के चलते केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed