फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुंछ बस अड्डे से बेहोशी की हालत में मिले दो युवक

पुंछ बस अड्डे से बेहोशी की हालत में मिले दो युवक

विज्ञापन
पुंछ बस अड्डे से बेहोशी की हालत में मिले दो युवक
पुंछ। पुंछ बस अड्डे पर दो युवक बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें पुलिस ने लोगों के सहयोग से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने ड्रग्स की ओवरडोज लेने से गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। युवकों की पहचान मोहम्मद रज्जाक (20) पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी मोहल्ला कामसर (पुंछ) और कुलदीप राज पुत्र काका राम सुंदरबनी (राजोरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बस अड्डे पर दो युवक बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। एसएचओ अंजर हुसैन मीर पुलिस दल के साथ वहां पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर करीब दो घंटों तक उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। गौरतलब है कि जिले में नशाखोरी के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसकी गिरफ्त में 17 से 27 वर्ष के युवक आ रहे हैं।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया है। जांच में दोनों युवकों के ड्रग्स की ओवरडोज लेने की बात सामने आई है। इससे उनकी हालत काफी गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. गुलाम अहमद मलिक, सुपरिटेंडेंट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed