फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नदी के किनारे मिला नवजात बच्ची का शव

नदी के किनारे मिला नवजात बच्ची का शव

Sun, 12 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नदी के किनारे मिला नवजात बच्ची का शव
पुंछ। शुक्रवार की सुबह जिले की मंडी तहसील मुख्यालय में बहने वाली पुलस्त नदी के किनारे पत्थरों के बीच एक नवजात बच्ची का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जल्दी ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्र हुए गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर नवजात बच्ची का शव कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद उसे दफना दिया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मंडी थाने में एफआईआर (60/2018) दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसएसपी पुंछ राजीव पांडे का कहना है कि करीब सुबह दस बजे मंडी से किसी ने हमें फोन पर नदी के पास लावारिस नवजात बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंच कर कानूनी कार्यवाही करते हुए दोषियों का पता लगाना शुरू कर दिया है। एसएसपी के अनुसार जब नवजात बच्ची फेंकी गई होगी, तब वो जिंदा रही होगी, जो रात भर मौसम की मार व अन्य वजहों से मर गई होगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा लगता है कि बच्ची का जन्म किसी निजी स्थान अथवा घर पर अनाड़ी तरीके से करवाया गया होगा, क्योंकि जब पुलिस को बच्ची मिली तो उसका नाडू साथ था, काटा नहीं गया था। उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस मामले के आरोपियों का पता कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। एसएसपी ने मंडी के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस नवजात बच्ची को इस प्रकार नदी किनारे फेंकने के बारे में कुछ भी जानकारी हो तो वह आरोपियों को सजा दिलवाने में पुलिस की सहायता को आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed