{"_id":"5ab9ce884f1c1b91778b7aec","slug":"41522126472-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के लिए अब सरकार से होगी आर-पार की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के लिए अब सरकार से होगी आर-पार की जंग
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। शुक्रवार को नौशेरा में जिला के लिए आंदोलन को 30 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर विभिन्न समुदायों के लोगों व संगठनों ने एकजुट होकर सरकार से आर-पार की जंग लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि लगातार 30 दिन से बाजार बंद होने से स्थानीय व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को भी भयंकर मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी लोग आंदोलन पर डटे हुए हैं। सरकार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा कि हम तो बर्बाद हो ही रहे हैं, लेकिन सरकार को भी हम अपने बुलंद इरादों को अहसास करवाकर रहेंगे। सरकार चाहे आंदोलन को तोड़ने की लाख कोशिश कर ले, नौशेरा के लोगों के हौसले नहीं पस्त होने वाले।
शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पटेल चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां से निकाली गई रैली झांगड़ चौक से होते हुए तहसील हेडक्वार्टर पहुंची। यहां धरने पर लोगों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान और संयुक्त संघर्ष समिति के चेयरमैन ने लोगों से शनिवार को जम्मू चलो महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जम्मू कूच में शामिल होने को गांव-गांव से जत्थे आएंगे।
इस मौके पर धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री रछपाल सिंह ने कहा कि मुझे नौशेरा की जनता से पूरी हमदर्दी है। उन्होंने कहा कि नौशेरा, कालाकोट और सुंदरबनी के लिए तीन एडीसी मिलने चाहिए और कमीशन गठित कर नौशेरा, सुंदरबनी और कालाकोट को मिला कर एक जिला बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर रविकांत गुप्ता, एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद, एडवोकेट हक नवाज, जगदीश साहनी, विवेक आनंद, रोहित कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नौशेरा। सनातन धर्म सभा हाल में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष कपूर के नेतृत्व में लोगों ने अपनी मांगों के संबंध में एसडीएम अब्दुल सत्तार को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम को बताया कि नौशेरा को जिला बनाने की आवाज जम्मू तक पहुंचाने के लिए शनिवार को नौशेरा से लोग एक रैली की शक्ल में जम्मू कूच करेंगे। इसलिए प्रशासन रैली के दौरान मेडिकल, सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, पानी आदि की सुविधाएं प्रदान करे। ब्यूरो