{"_id":"5aa2e48e4f1c1ba2758b4951","slug":"41520624782-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की हत्या मामले में पार्टी से नाराज भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की हत्या मामले में पार्टी से नाराज भाजपा कार्यकर्ता
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। हीरानगर में आयोजित सभा को हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष विजय शर्मा ने संबोधित किया। इसके बाद भाजपा मंडल प्रधान मोहनलाल शर्मा ने अपनी पार्टी के नेताओं को घेरते हुए कहा कि नेताओं और जनप्रतिनिधियों को लोगों के बीच आना चाहिए था। उनकी चुप्पी के कारण कार्यकताओं को रोष झेलना पड़ रहा है। समय रहते नेता लोगों में आ जाएं, तो इससे उन्हें भी कोई नुकसान नहीं होगा और न ही पार्टी को।
व्यापार मंडल के प्रधान नीरज गुप्ता ने कहा कि सीबीआई जांच मंच की जायज मांग है। व्यापार मंडल इसका पूरा सहयोग करेगा। लेकिन, मंडल मंच के नेताओं से यह अपील भी करता है कि जम्मू के लोगों द्वारा चुने गए भाजपा नेताओं पर भी दबाब बनाया जाए। अगर यह नेता लोगों की मांग को सही ढंग से सरकार के सामने रखते हैं और दबाब बनाते हैं तो आम लोगों को परेशान होने से बचाया जा सकता है। अगर लोगों को लाठियां ही खानी थीं तो फिर इन नेताओं को चुनने का क्या मतलब था। सीबीआई जांच की मांग को लेकर जब भी मंच उनका समर्थन मांगेगा वे पीछे नहीं हटेंगे और सभी दुकानदार दुकानें बंद कर उनके साथ चलेंगे।