{"_id":"5a8dcc964f1c1b2d068b7f00","slug":"41519242390-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों को पढ़ा रहे सेना के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों को पढ़ा रहे सेना के जवान
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। सेना के जवान एक तरफ जहां देश की सुरक्षा में लगे हैं, वहीं दूरदराज के पिछड़े इलाकों में वे गरीब बच्चों को पढ़ाने का भी काम कर रहे हैं।
जिले की कोटरंका सब डिवीजन के समोट गांव स्थित सेना की राष्ट्रीय रायफल बटालियन की तरफ से लगाई गईं कक्षाओं में समोट, कालाबन, डक्कीकोट, बतसीयाला और मक्कीधार के करीब 200 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दन क्षेत्रों के ऐसे परिवारों के बच्चे जिनके पास बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के साधन उपलब्ध नहीं होते हैं या ऐसे परिवारों के बच्चे जो गरीबी के चलते पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं, उन्हें इन कक्षाओं में शिक्षा दी जा रही है। सेना के इस कदम को लोगों ने जमकर सराहा है। सेना की तरफ से कहा गया है कि इन कक्षाओं को कुछ अन्य गांवों में भी जल्द शुरू किया जाएगा।