फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सुंदरबनी को जिले का दर्जा बनाने की मांग पर प्रदर्शन

सुंदरबनी को जिले का दर्जा बनाने की मांग पर प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सुंदरबनी को जिले का दर्जा बनाने की मांग पर प्रदर्शन
राजोरी। सुंदरबनी तहसील को जिले का दर्जा देने की मांग पर शुक्रवार को सुंदरबनी बंद रखा गया। सुंदरबनी के लोगों ने बाजार बंद कर जिले की मांग के समर्थन में जम्मू-पुंछ हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुंदरबनी के व्यापार मंडल व विभिन्न सियासी पार्टियों और समाज सेवी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से बंद को समर्थन दिया व सरकार पर सुंदरबनी की जिले की लंबित मांग को पूरा करने के लिए दबाव डाला। जम्मू-पुंछ हाईवे पर स्थित सुंदरबनी के मुख्य चौक पर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि यदि कोटरंका जैसी छोटी सी तहसील में एडीसी बैठ सकता है, तो सुंदरबनी को जिले का दर्जा देने में देरी क्याें की जा रही है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को सुंदरबनी के अमन पसंद लोगों की कोई चिंता नहीं है। सुंदरबनी के एलओसी से सटे इलाकों के साथ ही अन्य इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। सुंदरबनी, राजोरी जिले की बहुत पुरानी व बड़ी तहसील है। इसे जिले का दर्जा देना ही यहां के लोगों के साथ न्याय होगा। जाम और प्रदर्शन के कारण जम्मू से राजोरी आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के अनुसार सुंदरबनी में बंद व सड़क जाम के चलते यातायात को त्रियाठ वाले रूट पर डायवर्ट कर दिया गया था। करीब छह घंटे के प्रदर्शन के बाद डीसी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। डीसी ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में सरकार से बात करेंगे व जल्द उनकी मांग को पूरा करने के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed