फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   415 new cases of corona infection

कोरोना संक्रमण के 415 नए मामले

विज्ञापन
415 new cases of corona infection
जम्मू। प्रदेश में कारोना संक्रमण के रविवार को 415 नए मामलों की पुष्टि हुई। कश्मीर संभाग से 244 और जम्मू संभाग से 171 नए मामले आए हैं। इसी के साथ आठ मरीजों की मौत भी हो गई। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4304 हो गया है। हालांकि, 745 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और एक्टिव मामले कम होकर 5292 रह गए हैं।
विज्ञापन

मरीजों की मौतों की बात करें तो जम्मू संभाग में चार मरीजों की जान गई है। जीएमसी जम्मू में दो, रियासी जिला अस्पताल में एक व एक मरीज ने घर पर दम तोड़ा है। वहीं कश्मीर में भी चार मरीजों की जान गई है। जीएमसी बारामुला में दो, स्किम्स सौरा में एक व जिला अस्पताल पुलवामा में एक मरीज की मौत हुई है। वहीं नए संक्रमित मामलों की बात करें तो जम्मू जिले में 21, उधमपुर में 19, राजोरी में 12, डोडा में 17, कठुआ में आठ, सांबा में तीन, किश्तवाड़ में आठ, पुंछ में आठ, रामबन में 12 व रियासी जिले में 63 नए मामले आए हैं। वहीं श्रीनगर में 78, बारामुला में दस, बडगाम में 26, पुलवामा में 16, कुपवाड़ा में 23, अनंतनाग में 26, बांदीपोरा में 23, गांदरबल में 22 और कुलगाम में 19 नए मामले आए हैं। शोपियां में एक मामले की पुष्टि हुई है। ऐसे में प्रदेश में मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 314731 पर पहुंच गया है। हालांकि, 305135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले 5292 ही रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed