फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   400 Official colony will built in Sidddha

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Thu, 08 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 08 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
400 Official colony will built in Sidddha
विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य इस्टेट विभाग जम्मू में कर्मचारियों के लिए एक और सरकारी कालोनी बनाने जा रहा है। इसमें सैकड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। विभाग ने इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जम्मू विकास प्राधिकरण से यह जमीन ली जाएगी। सिद्दड़ा में यह कालोनी बनेगी। इस साल इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। विभाग जेडीए से बात कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक दो महीने तक इसकी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इस्टेट विभाग के निदेशक शेख फयाज ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिद्दड़ा में 100 कनाल भूमि देखी गई है। यह जमीन जेडीए की है और जेडीए से इसे इस्टेट विभाग के नाम ट्रांसफर करने की बात की गई है। 100 करोड़ रुपये की लागत से 400 कर्मचारियों के लिए सेट तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्टेट विभाग के उप निदेशक विनोद कुमार से भी इसे लेकर बात की गई। कुमार ने बताया कि इस कालोनी के बनने से विभाग को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि दरबार मूव होने के वक्त विभाग को होटलों में कमरे लेने पड़ते हैं। इससे विभाग पर काफी बोझ बढ़ जाता है।

3200 मुलाजिमों के लिए बनी कालोनियां-

इस्टेट विभाग की ओर से इस समय कर्मचारियों के लिए शहर के कंपनी बाग, सरवाल, जानीपुर, रूप नगर, पुंछ हाउस, अहाता अमर सिंह, तोप शेरखानियां, गांधी नरगर में सरकारी कालोनियां बनी हुई हैं।


यहां पर 3200 कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही हैं। इसलिए नई कालोनी बनाई जा रही है। इन कालोनियों में कुछ वीआईपी सेट भी होंगे। यहां पर अधिकारियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इस समय गांधी नगर में वीआईपी सेट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed