फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4 trucks of goods seized in Chhanni, 25 structures in front of houses and shops demolished

Jammu News: छन्नी में 4 ट्रक सामान जब्त, घरों-दुकानों के आगे बने 25 थड़े तोड़े

विज्ञापन
4 trucks of goods seized in Chhanni, 25 structures in front of houses and shops demolished
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जिला प्रशासन ने नगर निगम, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ मंगलवार को दोपहर ढाई बजे छन्नी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान श्मशान घाट से लगभग 1 किलोमीटर तक अतिक्रमण हटाया गया। इससे हड़कंप की स्थिति रही। टीम को देखते ही दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से भाग निकले। इस दौरान टीम ने दुकानों के आगे बने थड़े तोड़े। दो घंटे तक चले अभियान के दौरान 4 ट्रक सामान जब्त किए गए, जबकि 25 थड़े तोड़े गए। इस दौरान सड़क पर वाहन पार्क करने वालों के चालान भी किए गए।
अभियान के दौरान पहले दुकानों और घरों के आगे बनाए गए थड़े तोड़े। इस दौरान कुछ लोगों का कहना था कि बैंक और शोरूम को थड़े हटाने के लिए नोटिस दिया जाता है, फिर उनके साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। हर दुकान, शोरूम और घर के बाहर एक साथ अभियान चलाया जाना चाहिए। अभियान के दौरान सड़क पर लगाए गए बैनर, होर्डिंग आदि भी हटाए गए।
विज्ञापन

एडीसी अनसुया जम्वाल ने कहा कि हमने अभियान शुरू करने से ही हर बाजार की एसोसिएशन को बुलाकर दुकानदारों को फुटपाथ से सामान हटाने के लिए कहा था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद अभियान चलाया गया है। अभी भी दुकानदारों और लोगों ने बात नहीं सुनीं, तो अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान एसडीएम साउथ, ट्रैफिक पुलिस, जम्मू पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed