फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4 militants gunned down in encounters in jammu and kashmir

अनंतनाग और कुपवाड़ा में सेना ने ढेर किए चार आतंकी

Tue, 24 Nov 2015 10:14 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
4 militants gunned down in encounters in jammu and kashmir

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई दो मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए। अनंतनाग में तीन और कुपवाड़ा में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। दोनों ही स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


श्रीनगर से करीब 75 किलोमीटर दूर अनंतनाग जिले के सिलिगाम इलाके में दोपहर को सुरक्षा बल को सूचना मिली थी कि इलाके में हिज्ब के कुछ आतंकी एक मकान में छिपे हैं।
विज्ञापन


इस पर तुरंत सेना की तीन राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलाई

4 militants gunned down in encounters in jammu and kashmir

घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब तीन घंटे तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई।

इस दौरान सुरक्षा बल ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार मारे गए आतंकवादियों में सरताज अहमद लोन, आदिल अहमद शेख, तनवीर अहमद भट हैं, जो बिजबिहाड़ा के थे।

मारे गए आतंकवादियों से तीन एके 47 राइफल, छह मैगजीन, एक पिस्तौल, एक यूबीजीएल, तीन यूबीजीएल ग्रेनेड, एक पिस्तौल मैगजीन के अलावा अन्य गोला बारूद बरामद हुए हैं। 

फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है

4 militants gunned down in encounters in jammu and kashmir

कुपवाड़ा जिले के मनिगाह जंगल क्षेत्र में पिछले करीब 10 दिनों से जारी आपरेशन में सेना ने रविवार की देर रात एक आतंकी को मार गिरने में सफलता प्राप्त की, जिसका शव सोमवार की सुबह बरामद हुआ।

फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार 17 नवंबर को मांजगह के हाजिनाका इलाके में सेना के कर्नल के पिछले दिनों शहीद होने के बाद से ही आतंकियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर आपरेशन चल रहा है।

इस आपरेशन को सेना की 41 आरआर के साथ-साथ 4 पैरा और 9 पैरा के विशेष कमांडो अंजाम दे रहे हैं।

मुठभेड़ में देर रात एक आतंकी को मार गिराया गया

4 militants gunned down in encounters in jammu and kashmir

इस बीच रविवार की दोपहर इलाके में दोबारा शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल केएस नट और एक जवान के घायल होने के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

इस दौरान मुठभेड़ में देर रात एक आतंकी को मार गिराया गया। गौरतलब है कि 10 से 12 आतंकियों का दल 30/31 अक्टूबर की रात को घुसपैठ करने में कामयाब हुआ था। तब से ही उनके खिलाफ आपरेशन जारी है। 13 नवंबर से अब तक आतंकी करीब चार बार सुरक्षा बल को चकमा देने में कामयाब रहे।

सेना की 1 सेक्टर आरआर के ब्रिगेडियर अनमोल सूद ने अनंतनाग में मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों को बताया कि यह आतंकी स्थानीय थे और हिज्ब के बुरहान ग्रुप के थे। मारे गए आतंकवादी बिजबिहाड़ा बेल्ट में पिछले पांच महीने से सक्रिय थे। वह स्थानीय युवाओं की भर्ती में अहम भूमिका निभा रहे थे। इन आतंकवादियों का मारा जाना हिज्ब के लिए बड़ा धक्का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed