{"_id":"59ef37c34f1c1ba7678b75ca","slug":"39-dengue-positive-patient-case-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः बढ़ रहा डेंगू का डंक, डेंगू पाजीटिव मरीजों की संख्या 39 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः बढ़ रहा डेंगू का डंक, डेंगू पाजीटिव मरीजों की संख्या 39 हुई
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में नौ और लोगों को डेंगू की पुष्टि होने के साथ ही जिला में डेंगू पाजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई है, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। मौसम में परिवर्तन न होने से डेंगू फिलहाल थमा नहीं है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पचास से अधिक संदिग्ध डेंगू सैंपलों की जांच किया जाना अभी बाकी है। इस बार डेंगू ने सबसे अधिक असर कठुआ शहर में दिखाया है। ताजा मामले भी शहर से अधिक हैं लेकिन शहर से सटे हटली मोड़ का इलाका भी अछूता नहीं है।
विज्ञापन
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने ताजा रिपोर्ट के आधार पर डेंगू रोकथाम के लिए मेलाथियान स्प्रे करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में डेंगू ने जिला में दस्तक दे दी थी जिसके बाद अक्तूबर में एकाएक डेंगू के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन