फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   38 thousand metric tons of litter eliminated

38 हजार मीट्रिक टन कूड़े का सफाया

Sun, 12 Oct 2014 02:01 AM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
38 thousand metric tons of litter eliminated

बाढ़ के बाद शहर में एसएमसी ने 38 हजार मीट्रिक टन कूड़े का सफाया किया है। बाढ़ के बाद शहर में चारों तरफ कूड़ा-करकट, मलबा और जानवरों के शव बिखरे हुए थे। जिसे साफ करना सबसे बड़ी चुनौती थी। बाढ़ का पानी कम होते ही श्रीनगर म्यूनिसिपल कारपोरेशन ने इस कार्य को अंजाम देने की शुरूआत की।

विज्ञापन


कारपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। वर्ष 2013 की तुलना में 30 हजार मीट्रिक टन का अधिक लोड वर्क पड़ा है।
विज्ञापन


कारपोरेशन के कमिश्नर जीएन कस्बा के अनुसार, 11 सितंबर से लेकर आज तक कारपोरेशन के कर्मचारियों द्वारा 38 हजार मीट्रिक टन कूड़ा-करकट और मलबा सड़कों और गलियों से हटाकर डंपिंग साइट तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1666 जानवरों के शव शहर से बाहर फेंके

38 thousand metric tons of litter eliminated

कस्बा के अनुसार, यह कूड़ा-करकट आठ हजार ट्रकों के जरिए हटाया गया। इसके अलावा करीब 1666 जानवरों के शव भी शहर से बाहर फेंके गए, जो बाढ़ के कारण मारे गए थे।

कमिश्नर ने कहा कि यह अब तक का ऐतिहासिक सफाई अभियान रहा है, क्योंकि बाढ़ के कारण कई तरह की संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका हो गई थी, जिसे समय रहते दूर कर लिया गया।

अमर उजाला को जानकारी देते हुए कमिश्नर ने यह भी कहा कि विभाग द्वारा पूरे शहर में 51 हजार लीटर दवाइयों का छिड़काव किया गया है, जिससे संक्रामक रोग न फैले।

9 हजार किलोग्राम दवाइयों का छिड़काव

38 thousand metric tons of litter eliminated

इसके अलावा विभाग ने जगह-जगह उठ रहे बदबू को दूर करने के लिए करीब 9 हजार किलोग्राम दवाइयों का भी छिड़काव किया है।

कमिश्नर ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि वह भयमुक्त होकर अपना जीवन जीएं, कारपोरेशन साफ-सफाई का पूरा ध्यान रख रहा है। कर्मचारी साफ-सफाई में दिन-रात लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed