{"_id":"609067868ebc3ec0da56474a","slug":"3733-new-corona-patients-found-in-jammu-kashmir-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 51 मरीजों ने तोड़ा दम, 3733 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 51 मरीजों ने तोड़ा दम, 3733 नए मामले
Tue, 04 May 2021 02:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 02:43 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3733 नए मामले की पुष्टि हुई है। वहीं रिकॉर्ड 51 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3733 नए मामले की पुष्टि हुई है। वहीं रिकॉर्ड 51 मरीजों ने दम तोड़ दिया। पहली बार प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 50 के पार गया है। जम्मू संभाग में 35 और कश्मीर में 16 मरीजों की मौत हुई है। अकेले जीएमसी जम्मू में 24 मरीजों की जान चली गई।
विज्ञापन
नए संक्रमित मामलों में कश्मीर से 2439 और जम्मू संभाग से 1296 नए मामले आए हैं। ऐसे में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 34567 पर पहुंच गई है। हालांकि, प्रदेश में 1536 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जीएमसी जम्मू में 24 मरीजों की मौत हुई है। गांधीनगर अस्पताल में दो, राजोरी जीएमसी में दो, डोडा जीएमसी में एक, सीडी अस्पताल में एक, जीएमजीएस में एक, रामबन जिला अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई है। पुंछ जिला अस्पताल में एक व तीन मरीज घर पर ही मृत पाए गए। वहीं श्रीनगर के सीडी अस्पताल में एक, स्किम्स सौरा में छह, एसएमएचएस में चार, कुपवाड़ा सीएचसी में एक और कुलगाम व सोपोर अस्पतालों में एक, एक मरीज की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं, नए मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 584, उधमपुर में 86, राजोरी में 111, डोडा में 12, कठुआ में 112, सांबा में 209, किश्तवाड़ में नौ, पुंछ में 30, रामबन में 44, रियासी में 89 मामले आए हैं। कश्मीर के श्रीनगर में 1136, बारामुला में 232, बडगाम में 208, पुलवामा में 296, कुपवाड़ा में 64, अनंतनाग में 145, बांदीपोरा में 85, गांदरबल में 51, कुलगाम में 167 और शोपियां में 55 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 187219 पर पहुंच गई है। हालांकि, सक्रिय मामले 34567 हैं। मरीजों की मौत का आंकड़ा 2421 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन