फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3500 cases solved in lok adalat

एक ही दिन में निपटा दिए 3,500 मुकदमे

Sun, 12 Apr 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Apr 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
3500 cases solved in lok adalat

नेशनल लोक अदालत के तहत शनिवार को राज्यभर में हजारों मामले सुलझाए गए। इसमें ज्यादातर पारिवारिक और मजदूरों से जुड़े मामले थे। इसके बदले लाखों रुपये का राजस्व भी वसूला गया। राज्य की सभी अदालतों में लोक अदालत लगाई गई।

विज्ञापन


स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के चीफ एवं जम्मू हाईकोर्ट चीफ जस्टिस एनपाल वसंथाकुमार और अथारिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं जस्टिस मोहम्मद याकूब मीर ने इसका उद्घाटन किया। पूरे राज्य में विभिन्न अदालतों से कुल 5000 मामले निपटारे के लिए आए।
विज्ञापन


इनमें से 3509 मामलों को सुलझाया गया। इनमें 3031 मजूदरों से जुड़े हुए और 478 पारिवारिक मामले शामिल हैं। मजदूरों से संबंधी मामलों में 5717080 रुपये और पारिवारिक मामलों में 115675 रुपये का पटाक्षेप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू हाईकोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत के लिए अतिरिक्त स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट सांबा स्वाती गुप्ता और सहायक मुंसिफ मधु शर्मा की अध्यक्षता में खंडपीठ बनाई गई। एडवोकेट राजिंद्र भगत भी इसमें शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed