फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   35 chinese soldiers return to chumar area

चीनी सैनिक फिर चुमार में घुसे, लगाए टेंट

Sat, 20 Sep 2014 11:36 AM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
 35 chinese soldiers return to chumar area

लद्दाख के चुमार क्षेत्र में भारत और चीन की सेना में तनाव कम तो हुआ पर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। वीरवार रात चुमार क्षेत्र से हटने के बाद शुक्रवार को फिर करीब 35 चीनी (पीपुल्स लिब्रेशन सेना के जवान) सैनिक चुमार क्षेत्र में घुस आए।

विज्ञापन


उधर, चीनी सेना के जवानों द्वारा चुमार क्षेत्र छोड़ कर एलएसी में चीनी क्षेत्र में चले जाने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पर शुक्रवार को चीनी सेना के कुछ जवानों के फिर से भारतीय क्षेत्र में फिर घुस आने से भरतीय सेना ने चुमार से वापसी रोक दी है और फिलहाल वहीं टेंट गाड़ लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलएसी पर डटे हैं 300 चीनी सैनिक

 35 chinese soldiers return to chumar area

सैन्य सूत्रों के मुताबिक करीब 300 चीनी सैनिक अभी भी 300 के करीब चीनी सेना के जवान एलएसी के साथ सटे चीनी इलाके में ही डटे हैं। इनमें से कुछ वाहनों में सवार हैं जबकि कुछ पैदल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब पौने दस बजे बिना किसी फ्लैग मीटिंग के ही चीनी सेना के जवान भारतीय क्षेत्र से हटना शुरू हो गए थे।

इसके चलते भारतीय सेना ने भी चुमार में जवानों की संख्या कम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पर चीनी सेना की क्षेत्र में मौजूदगी की पूरी तरह जांच करने के चलते कुछ जवान वहीं रुके थे।

पहले दस किलोमीटर पीछे हटें चीनी सैनिक

 35 chinese soldiers return to chumar area

शुक्रवार सुबह इलाके में फिर से एक बार चीनी सैनिकों की मौजूदगी दर्ज किए जाने के बाद जवानों की संख्या कम करने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की ओर से फैसला लिया गया है कि जब तक चीनी सेना के जवान चीन के क्षेत्र में स्थित (एलएसी से करीब 10 किलोमीटर) में चले जाने तक भारतीय सेना वहां डटी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को लद्दाख के चुमार क्षेत्र (भारतीय क्षेत्र) में कुछ चीनी नागरिक घुस आए थे। वो दावा कर रहे थे कि उनके पास तिब्बल (पांच किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में) तक सड़क बनाने की परमिशन है। इसके बाद वहां चीनी और भारतीय सेना का जमावड़ा हो गया था और तनाव बढ़ गया था।
एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed