{"_id":"5eaae7b08ebc3e909b669eba","slug":"33-corona-positive-patients-found-in-kashmir-total-number-reached-614","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में मिले 33 नए संक्रमित, जम्मू जिला कोरोना मुक्त, मरीजों की संख्या पहुंची 614","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में मिले 33 नए संक्रमित, जम्मू जिला कोरोना मुक्त, मरीजों की संख्या पहुंची 614
Thu, 30 Apr 2020 08:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 614 हो गई है। वहीं 24 और मरीज ठीक हो चुके हैं। साथ ही जम्मू जिला कोरोना मुक्त हो गया है। जम्मू संभाग के चारों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं घाटी में 20 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब कश्मीर में 384 और जम्मू संभाग में 6 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 16 नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे। सभी मामले कश्मीर संभाग के थे। जम्मू के सीडी अस्पताल से तीन लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया था।
विज्ञापन