{"_id":"5cddc46ebdec22078775b97b","slug":"31558037614-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा पानी का टैंकर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरा पानी का टैंकर, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी मेला में पीएचई विभाग की तरफ से तैनात किया गया टैंकर वीरवार रात को चालक के नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे देर रात को जिला अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार रात करीब साठे आठ बजे पानी का टैंकर मोंगरी से कंडोली नाला में पानी भरने के लिए निकला था। पानी भर कर जब टैंकर वापस लौट रहा था तो अचानक चालक के नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में जा गिरा। टैंकर के खाई में गिरने पर एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस में रखा और मौके पर ही डाक्टर को बुलाया गया। डाक्टर ने जांच के दौरान चालक संजीव कुमार निवासी प्रेम नाथ को मृत घोषित कर दिया। रमेश सिंह को डाक्टर ने उसी समय जिला अस्पताल ले जाने के निर्देश दे दिए। दोनों मृत लोगों के शव भी एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।