{"_id":"5c817a3bbdec2213ea537b26","slug":"31551989307-jammu-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू बस स्टैंड पर हिजबुल ने किया हमला, दो की मौत, 32 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू बस स्टैंड पर हिजबुल ने किया हमला, दो की मौत, 32 घायल
Fri, 08 Mar 2019 01:38 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:38 AM IST
सार
- कश्मीर भाग रहे आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- कुलगाम के डिस्ट्रिक्ट कमांडर के आदेश पर किया था ग्रेनेड हमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू बस स्टैंड पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से गुरुवार दोपहर में किए गए ग्रेनेड हमले में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को एक से बढ़कर दो हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन के आदेश पर हमले को अंजाम दिया।
आईजी मनीष सिन्हा ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने वाले की पहचान कुलगाम के यासिर जावेद भट उर्फ अरहान के रूप में हुई है। उसे हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से हमला करने के ऑर्डर मिले थे। घटना के बाद कई टीमें इनपुट्स पर काम करने के लिए लगाई गई थीं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पड़ताल और चश्मदीदों से मौखिक पूछताछ के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। उसने पूछताछ के बाद ग्रेनेड हमला करने की बात कबूल की। वह घटना को अंजाम देने के बाद कश्मीर भाग रहा था।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। बताया कि यासिर भट को हिजबुल मुजाहिदीन के कुलगाम डिस्ट्रिक्ट कमांडर फारूक अहमद भट उर्फ उमर ने ग्रेनेड हमले का आदेश दिया था। उसे हमले के लिए हैंडग्रेनेड दिया था। वह गुरुवार की सुबह जम्मू पहुंचा। इसके बाद आतंकी साजिश को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आईजी ने यह भी बताया कि बस स्टैंड को इस वजह से निशाना बनाया गया क्योंकि वहां पर काफी भीड़ होती है और ज्यादा लोगों को टारगेट किया जा सकता है। बताया कि घायल 31 लोगों में 10 जम्मू संभाग, 10 कश्मीर संभाग और अन्य राज्य के 9 लोग और दो की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल उत्तराखंड के हरिद्वार के टोडा निवासी मोहम्मद शारिक (17) की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हमले में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के मट्टन गांव के निवासी मोहम्मद रियाज ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में आज तड़के दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

धमाके से 10 बसों के शीशे टूटे
बीसी रोड पर बस स्टैंड के निकास द्वार के पास खड़ी जेकेएसआरटीसी की बस के पास करीब 12 बजे ग्रेनेड फेंका गया। धमाके से आसपास खड़ी करीब 10 बसों की शीशे टूट गए और भगदड़ मच गई। हमले में बस सवार और एक दुकानदार समेत करीब 33 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों में से एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, बम निरोधक दस्ते, एफएसएल टीम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और बस स्टैंड के ऊपर बने जेडीए के सरकारी होटल की तलाशी ली। इसके बाद 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पहले भी दो बार हो चुका है हमला
बस स्टैंड को आतंकी पहले भी दो बार निशाना बना चुके हैं। इससे पहले 29 दिसंबर 2018 को भी आतंकियों ने बस स्टैंड को निशाना बनाया था। उस समय आतंकी बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंककर भाग गए थे। तब कोई नुकसान नहीं हुआ था। इससे सात महीने पहले बीसी रोड पर बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास 24 मई 2018 को ग्रेनेड विस्फ ोट हुआ था जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हुए थे। बताते हैं कि यह दोनों विस्फोट पुलिस को निशाना बनाकर किया गया था।