{"_id":"5c574b18bdec22739402a92c","slug":"31549224728-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रेन में सफर खत्म होने के आधा घंटे पहले देना होगा बेडरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रेन में सफर खत्म होने के आधा घंटे पहले देना होगा बेडरोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ट्रेन की एसी बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ा अटपटा लग सकता है परंतु अब उन्हें सफर खत्म होने के आधा घंटा पहला अपना बेडरोल कोच अटेंडेंट को लौटाना होगा। रेलवे बोर्ड ने यह फैसला ट्रेनों में बेडरोल की बढ़ती चोरियों को देखते हुए लिया है।
जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दर्जनों ट्रेनें चलती हैं। इनका संचालन जम्मू रेलवे स्टेशन करता है। इन ट्रेनों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की एसी बोगियों में यात्रियों को चादर, तकिया, तौलिया आदि की सुविधा मिलती है। गत वर्ष ट्रेनों की एसी बोगियों से तीन हजार तौलिये, दो हजार बेडशीट, एक हजार तकिये और पांच सौ कंबल चोरी हुए हैं।
एसी ट्रेन कोच अटेंडेंट के सुपरवाइजर विक्रम के अनुसार हर माह ट्रेनों से 10 से 20 चोरियों के मामले सामने आते हैं। अब अधिकारियों की ओर से उन्हें सफर खत्म होने के आधा घंटा पहले बेडरोल लेने के निर्देश मिले हैं। कई यात्री बेडरोल देने से मना करते हैं। कई बार बेडरोल उठाने पर यात्री अटेंडेट पर चोरी का इलजाम लगाते हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों में बढ़ती चोरियों को देखते हुए फैसला लिया गया है। अब ट्रेन अटेंडेंट यात्री का सफर खत्म होने के आधा घंटा पहले ही बेडरोल ले लेगा।
- अजय गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन