{"_id":"5c3cd60dbdec22733a0352c4","slug":"31547490829-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मार, घाटी जाने वाले यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मार, घाटी जाने वाले यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रविवार दोपहर से रोके गए घाटी जाने वाले वाहनों को पुलिस ने दूसरे दिन भी घाटी जाने की अनुमति नहीं दी। दिन भर राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रोके गए यात्रियों को दूसरे दिन भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने पर ही इन वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया जाएगा।
गौरतलब है कि मौसम के साफ होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से रोक-रोक कर वाहनों को घाटी की तरफ छोड़ा जा रहा है। जब उधमपुर में घाटी जाने वाहनों को रोका जाता है तो इस दौरान श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को भेजा जाता है। रविवार दोपहर को पुलिस ने घाटी जाने वाले वाहनों पर जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगाया था और यह प्रतिबंध सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई और दिन भर शहर के जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों वाहनों को रोक कर रखा गया। लगातार दूसरे दिन रोके जाने के कारण यात्रियों व वाहन चालकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
‘नहीं मिल रही किसी तरह की मदद’
यात्रियों ने बताया कि पूरी रात ठंड में वाहन के अंदर गुजारी। ऐसे स्थान पर रोक कर रखा गया, जहां न तो पीने के पानी की सुविधा है और न ही शौचालय है। रोके जाने के बाद पुलिस की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। कई बार पुलिस से आगे जाने की अनुमति मांगी, लेकिन पुलिस ने उनके वाहनों को जखैनी से आगे नहीं बढ़ने दिया।