फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू-कश्मीर ने गोवा को हराया

जम्मू-कश्मीर ने गोवा को हराया

Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर ने गोवा को हराया
जम्मू। कन्हैया वादहवन और मुसिफ एजाज की शतकीय पारी की बदौलत जेएंडके ने कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 (2018-19) में मेहमान टीम गोवा को एक पारी और 76 रन से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में जेएंडके की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के आगे गोवा के खिलाड़ी टिक नहीं पाए और उन्हें एकतरफा मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। जेएंडके को इस जीत के साथ 7 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

गोवा ने टास जीतकर पहली पारी में 182 रनों बनाए। जवाब में जेएंडके के बल्लेबाजों ने 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि जेएंडके की शुरुआत भी खराब रही और उसके पांच बल्लेबाज जल्दी चलते बने, लेकिन मध्यक्रम में उतरे कन्हैया ने एक छोर को संभालते हुए 176 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 117 रन का योगदान देकर टीम को संभाला। दूसरे छोर से मुसिफ एजाज ने संभलकर खेलते हुए 11 चौकों की मदद से नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन गोवा के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हुए और पूरी टीम 45.1 ओवर में 93 रन ही जुटा पाई। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया और उन्हें एक पारी से हार देखनी पड़ी। जेएंडके की ओर से विवरांत शर्मा और गोविंद शर्मा ने चार-चार बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। जबकि रसिख सलाम ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

इससे पहले गोवा की पहली पारी में जेएंडके की ओर से रसिख सलाम ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मेहमान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका था। इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed