{"_id":"5bd20e33bdec22695b779ecc","slug":"31540492851-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में कैदी की संदिग्\nध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में कैदी की संदिग् ध हालत में मौत
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला जेल में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नशे की चीजों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिवार को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार सुबह करीब 7.10 पर बाल कृष्ण निवासी मजालता की अचेत अवस्था में पाया गया। जेल के जवानों ने तुरंत बाल कृष्ण को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतक परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बाल कृष्ण को नशीली वस्तुुुओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 20 अक्तूबर से जिला जेल में न्यायिक हिरासत में था। जेल में अचानक उसकी सेहत खराब हो गई। वहीं परिवार के सदस्यों ने कहा कि बाल कृष्ण ने जेल में अचानक खाना पीना बंद कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने उसका उपचार नहीं करवाया। खाना न खाने के कारण दिन प्रतिदिन उसकी सेहत खराब होती चली गई और वीरवार को उसकी मौत हो गई। उधर, मामले में पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।