फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अस्पताल रोड पर पुलिस-जनता में धक्कामुक्की

अस्पताल रोड पर पुलिस-जनता में धक्कामुक्की

Sat, 01 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल रोड पर पुलिस-जनता में धक्कामुक्की
उधमपुर। वीरवार रात को जिला अस्पताल रोड पर दो लूटेरे महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। इससे गुस्साए शहरवासियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का विरोध करने पर शहरवासियों की पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार वीरवार रात करीब नौ बजे दो महिलाएं पैदल चल रही थीं। इसी बीच दो लूटेरों ने महिला के हाथ से पर्स छीना और फरार हो गए। महिला ने चिल्ला कर मौके पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर तुरंत पुलिस स्टेशन में फोन कर इसकी जानकारी दी। महिला ने दौड़ कर लूटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाली में पैर फंसने से वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक लूटेरे मौके से फरार हो गए। उधर, सूचित किए जाने के एक घंटे के बाद पुलिस के पहुंचने पर शहरवासियों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


‘घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर है पुलिस स्टेशन’
शहरवासियों का कहना था कि घटनास्थल से पुुलिस स्टेशन करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है। पांच मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर लूटेरों को पकड़ सकती थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाए तीन लोगों को भेजकर औपचारिकता की गई। देखते-देखते शहरवासियों व पुलिस के बीच कहासुनी होने लगी। हालात बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर कुलबीर हांडा व एसएचओ विजय चौधरी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पुलिस की लापरवाही की वजह से फरार में कामयाब रहे लूटेरे’
शहरवासियों की मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों के साथ भी कहासुनी शुरू हुुई। इसके कुछ समय के बाद धक्कामुक्की की नौबत आ गई। शहरवासियों की पुलिस कर्मियों के साथ काफी समय तक धक्का-मुक्की हुई। शहरवासियों का कहना था कि पूरे शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन उधमपुर की पुलिस लूटेरों व चोरों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर रही है। जब कोई इसको लेकर आवाज उठाता है तो उसको पुलिस दबाने का प्रयास कर रही है। दोनों लूटेरों को पुलिस समय पर पकड़ सकती थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण दोनों फरार हो गए।


हालात बिगड़ते देख प्रशासनिक अधिकारियों को किया सूचित
हालात बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने स्थिति के बारे में प्रशासन के अधिकारियों को सूचित किया। वहीं दुकानदार भी मामले को शांत करने में जुट गए। रात करीब साढ़े 11 बजे बातचीत कर मामले को शांत कर दिया गया। महिला ने बताया कि उसके पर्स में करीब पांच हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और मंगलसूत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed