{"_id":"5ad4fc8e4f1c1b84028b4f5d","slug":"31523907726-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी आरोपियों के नार्को टेस्ट करवाएं जाएं, सब साफ हो जाएगा: सांझी राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी आरोपियों के नार्को टेस्ट करवाएं जाएं, सब साफ हो जाएगा: सांझी राम
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
रसाना कांड में क्राइम ब्रांच की तरफ से मुख्य आरोपी बनाए गए सांझीराम ने पेशी के बाद वापस जाते हुए कहा कि सभी आरोपियों के नार्को टेस्ट करवाए जाएं, सब क्लीयर हो जाएगा।
उसने कहा कि इस बात को न्यायाधीश के सामने भी रखा गया है। दीपक खजूरिया ने भी कहा कि उन्हें मार-मार कर आरोप मनवाए जा रहे हैं। उसने भी नार्को टेस्ट और मामले की सीबीआई से जांच करवाने के लिए कहा है। दीपक ने कहा कि उस पर लगे आरोप गलत हैं। उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। गौरतलब है कि सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी सांझीराम को हत्या का मास्टर माइंड बताया गया है। क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में रसाना कांड की वजह समुदाय विशेष को क्षेत्र से भगाने की साजिश बताया गया, जिसके पीछे सांझीराम की सोची समझी साजिश का हवाला दिया गया है।
सुरिंद्र वर्मा की पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार, मुझे मेरे पति से मिलने दो
कठुआ। पुलिस सुरक्षा के बीच पेशी के बाद वापस ले जाए जा रहे सुरिंद्र वर्मा की पत्नी पुलिस अधिकारियों से अपने पति से मिलने देने की गुहार लगाती नजर आई। वर्मा की पत्नी ने कहा कि सर मुझे प्लीज एक बार अपने पति से मिलने दो। पुलिस ने आश्वासन भी दिया लेकिन उसकी पति से मुलाकात संभव नहीं हो पाई।