{"_id":"5a9857984f1c1b4f588bb80f","slug":"31519933336-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाबी कार्रवाई में पाक के दो सैनिक ढेर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाबी कार्रवाई में पाक के दो सैनिक ढेर किए
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ/ मेंढर। पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया। जिले के मनकोट, भिंबर गली और बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाक के दो सैनिक मार गिराए। उनकी पहचान सिपाही मुनीर (32) निवासी कोहटा पीओके और आमिर हुसैन (28) निवासी भिंबर के रूप में हुई।
वीरवार सुबह करीब पौने नौ बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर 120 एमएम के मोर्टार दागे। इसमें भारतीय सेना के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर सेना के कमांड अस्पताल उधमपुर भेजा गया। उनकी पहचान नायब सूबेदार तरसेम सिंह और संदीप राई के रूप में हुई है। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पाक के दो सैनिकों को मार गिराया गया। पाक की गोलाबारी में मेंढर सेक्टर के गांव अपरगोल्द में मकबूल हुसैन और मोहम्मद सगीर के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एलओसी से सटे इलाकों के ग्रामीण घरों के अंदर कैद हो गए और दिनभर नहीं निकले। गोलाबारी इतनी जोरदार थी कि मोर्टार फटने के धमाके कई किलोमीटर दूर से सुनाई दे रहे थे। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना पिछले तीन दिनों से लगातार जिले के बालाकोट, मनकोट और भिंबरगली में गोलाबारी कर रही है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।