{"_id":"5a8dcc954f1c1ba2268bba76","slug":"31519242389-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सरकारी कार्यालयों में मारे गए छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सरकारी कार्यालयों में मारे गए छापे
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सरकारी कर्मियों की पाबंदी और नियमितता की जांच करने व सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली देखने को जिला प्रशासन की कई टीमों ने एक साथ छापेमारी की।
डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के निर्देश पर एडीडीसी एएस चिब के नेतृत्व में विभिन्न टीमें सरकारी कार्यालयों में पहुंचीं। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल देरी रल्योट के पुस्तकालय में एक शिक्षक, बीडीओ कार्यालय दरहाल में चार कर्मचारी, कन्याओं के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल दरहाल में दो शिक्षक, लड़कों के स्कूल में दो शिक्षक, जेडईओ कार्यालय दरहाल में दो कर्मचारी, सरकारी मिडिल स्कूल रैकी बां के हेड मास्टर व चार अन्य शिक्षक, सरकारी मिडिल स्कूल कराइयां के नौ शिक्षक, हाई स्कूल जियारत शरीफ में एक शिक्षक, मिडिल स्कूल नंबला में एक शिक्षक, पब्लिक हेल्थ सेंटर जियारत शरीफ के डॉक्टर और दो एफएमपीएचडब्ल्यू, डीएफसीओ कार्यालय पठानमोड़ा में एक कर्मचारी बिना किसी अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।
इतना ही नहीं नगरपालिका राजोरी के ईओ कार्यालय में छापेमारी के दौरान देखा गया कि ईओ सहित मात्र तीन कर्मचारी ही हाजिर हैं। कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर भी नहीं मिला और न ही बायोमीट्रिक अटेंडेंस शीट मिली। थन्नामंडी स्थित जेडईपीओ कार्यालय में ताले लटकते मिले। बड़ी संख्या में गैरहाजिर सरकारी कर्मियों को फील्ड ड्यूटी पर दिखाया गया था। कइयों को डेपुटेशन पर भेजा गया दिखाया गया है। डीसी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए गैरहाजिर सभी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी ने बताया कि सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।