{"_id":"5a6f79414f1c1b9f268b71d7","slug":"31517254977-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता मासूम का शव तवी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता मासूम का शव तवी से बरामद
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। घर से लापता हुए एक मासूम बच्चे का शव तवी नदी से सोमवार को बरामद हुआ है। वह रविवार देर शाम से लापता था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने जानकारी दी कि एक बच्चे का शव तवी नदी में उतरा रहा है। इसके बाद बाग-ए-बाहु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शिनाख्त करवाने पर पता चला कि वह शव लापता बच्चे अमन सिंह (6) निवासी रामबन का है। वह मौजूदा समय में अपने मां-बाप के साथ बाग-ए-बाहु इलाके में रहता था। एसएचओ सतीश कुमार ने कहा कि लापता होने के बाद बच्चे की रातभर तलाश की गई। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलता हुआ तवी नदी के पास पहुंच गया होगा। वहां उसे किसी ने धक्का दे दिया होगा या खुद गिर गया होगा। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है।