फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   31 thousand employees of Jal Shakti Department on strike in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में जलशक्ति विभाग के 31 हजार कर्मचारी 180 दिन से हड़ताल पर, कामकाम हो रहा प्रभावित

Tue, 20 Dec 2022 01:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:50 AM IST
सार

पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस ने बताया कि कर्मचारी 19 जून से हड़ताल पर हैं। अभी तक रिकॉर्ड डिवकॉम कार्यालय में जमा नहीं हो पाया है।अब मंगलवार को जलशक्ति विभाग के स्थायी 500 कर्मचारी भी हड़ताल में भाग लेंगे।

विज्ञापन
31 thousand employees of Jal Shakti Department on strike in Jammu and Kashmir
जम्मू में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के जलशक्ति विभाग के 31 हजार अस्थायी कर्मी हर रोज हड़ताल पर हैं। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब मंगलवार को जलशक्ति विभाग के 500 स्थायी कर्मचारी भी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। मौजूदा समय में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी जून माह से हड़ताल पर हैं। 

विज्ञापन


वह नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस ने कहा कि कर्मचारी 19 जून से हड़ताल पर हैं और 180 दिन हड़ताल को हो गए हैं। अभी तक रिकॉर्ड डिवकॉम कार्यालय में जमा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वहीं, अब मंगलवार को जलशक्ति विभाग के स्थायी 500 कर्मचारी भी हड़ताल में भाग लेंगे। पदाधिकारी सुभाष, करतार चंद, राजेश जमवाल का कहना है कि अभी तक विभागीय पदोन्नति कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। तीन माह से इस मसले पर टालमटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरओ 43 का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। सेवा के दौरान कर्मचारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों को सरकारी नौकरी का लाभ नहीं मिल पाया है।
 
अस्थायी कर्मचारियों की पहले से ही हड़ताल चल रही है। मसला सरकार के ध्यान में है। स्थायी कर्मचारी कम संख्या में प्रदर्शन में भाग लेंगे। इससे कामकाज प्रभावित नहीं होगा। लोगों को रूटीन में पानी मुहैया करवाया जाएगा। - हमेश मनचंदा, मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग
 

इन विभागों के कर्मचारी भी कर रहे हर रोज प्रदर्शन

इसके अलावा अलग अलग 24 विभागों से नौ हजार कर्मचारी भी कश्मीर में हालत खराब होने के कारण जम्मू संभाग में स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम राहत पैकेज के छह हजार कर्मचारी मई माह से और तीन हजार कर्मचारी जून माह से जम्मू बेस्ड रिजर्व कैटेगिरी एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं।  

 मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। तीन माह से ज्यादा समय हो गया है। कर्मचारियों में डर का माहौल है। कश्मीर में हालत खराब हैं। जम्मू संभाग में नौकरी दी जाए। इसके लिए हर रोज पनामा चौक जम्मू में प्रदर्शन किया जा रहा है। - सतीश रैना, आल इंडिया माइग्रेंट डिस्प्लेस्ड एसोसिएशन 

 

छह माह से मांग की जा रही है। टारगेट किलिंग के दौरान फैली दहशत में कर्मचारी जम्मू आए हैं। कुल तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी अलग-अलग विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। जम्मू में स्थानांतरण किया जाए। - विपिन कुमार, जम्मू बेस्ड रिजर्व कैटेगिरी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed