{"_id":"620e265739f7001d6f7925e9","slug":"30-kg-charas-recovered-from-a-truck-coming-from-kashmir-to-jammu-two-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई: कश्मीर से जम्मू आ रहे ट्रक से 30 किलोग्राम चरस बरामद, दो तस्कर किए गए गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्रवाई: कश्मीर से जम्मू आ रहे ट्रक से 30 किलोग्राम चरस बरामद, दो तस्कर किए गए गिरफ्तार
Thu, 17 Feb 2022 04:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 04:12 PM IST
सार
सिद्दड़ा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पुख्ता सूचना के आधार पर लगाया था विशेष नाका। नशे की खेप की कीमत करोड़ों में बताई जा रही।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी से जम्मू आ रहे एक ट्रक से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार को 30 किलो हशीश (चरस) पकड़ी है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। एएनटीएफ ने इस मामले में बांदीपोरा के दो लोग आरिफ अहमद वानी और अमिर हुसैन खान को पकड़ा है।
विज्ञापन
एएनटीएफ ने बुधवार को सिद्दड़ा नेशनल हाईवे के साथ एनवायरनमेंट पार्क के पास विशेष नाका लगाया था। इसी दौरान कश्मीर घाटी से जम्मू की तरफ आ रहे ट्रक ( जेके18बी-4710) को जांच के लिए रोका। ट्रक की तालाशी लेने पर केबिन से 29 किलो 800 ग्राम हशीश (चरस) बरामद की।
विज्ञापन
एएनटीएफ अब दोनों आरोपियों के नेटवर्क का पता करने में जुट गई है। प्रदेश में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने एएनटीएफ का गठन किया है। प्रदेश में पड़ोसी देश की ओर से नार्कों टेररिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन