{"_id":"56e109e54f1c1b5f028b4571","slug":"30-houses-dashed-from-landslides-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन: भूस्खलन से 30 घर धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन: भूस्खलन से 30 घर धराशायी
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
रामबन में भूस्खलन से धराशायी हुए घर
- फोटो : Amar Ujala
गुल के दाड़म इलाके में भूस्खलन के बाद बुधवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर रामबन अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रभावित हुए लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
उनकी दिक्कतें सुनीं। साथ ही क्षेत्र का जायजा लिया। इस प्रभावितों को 50 टेंट दिए गए। एक माह का राशन भी दिया। साथ ही गुंडी दाड़म में रहने के लिए जगह दी गई है, जिसे चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम गुल जमीर अहमद रिशु ने स्थिति और हालात का जायजा के लिए खुद दाड़म में कैंप लगाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 30 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 18 घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन