फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   30 e-buses will run on ten routes in the city till March 15.

Jammu News: शहर में दस रूटों पर 15 मार्च तक दौड़ेंगी 30 ई बसें

विज्ञापन
30 e-buses will run on ten routes in the city till March 15.
- वर्तमान में 45 से ज्यादा बसें चल रहीं, स्टाफ भी किया जा रहा तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहरभर में दस रूटों पर 15 मार्च तक 30 ई बसें दौड़ानें की तैयारी है। पहले छह रूटों पर बसें चल रही थीं। अब चार छह अतिरिक्त रूटों पर बसें दौड़ेंगी। इससे लोग गंतव्य तक कम किराये में पहुंच सकेंगे। स्टाफ की तैनाती पर भी काम इस सप्ताह पूरा हो रहा है। वर्तमान में 45 से ज्यादा बसें चल रही हैं। अब तीस अतिरिक्त बसें चलेंगी।
मौजूदा समय में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक सुविधा मिल रही है। अब जम्मू बस स्टैंड से नगरोटा, अंबफला से स्मेलपुर, जम्मू बस स्टैंड से मथवार तक सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सुचेतगढ़ बार्डर के लिए सेवा शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बनतालाब से बाड़ी ब्राह्मणा, जम्मू बस स्टैंड से मकवाल, जानीपुर से सिंबल, लोअर मुट्ठी से बाहु फोर्ट, भगवती वाया रिंग रोड, एशिया होटल, बाहु प्लाजा, रेलवे स्टेशन के लिए सेवा पहले ही शुरू हो गई है। पहले लोगों को शाम सात बजे के बाद गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। अंतिम विकल्प आटो होता था। ऐसे में दो से तीन किलोमीटर जाने पर ही 150 से 200 रुपये अदा करना पड़ रहा था। बसें चलने से लोग महज आठ से दस रुपये में सफर कर रहे हैं। अब तमाम रूटों पर बसें चलने से शहर तो शहर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचना भी आसान होगा।
विज्ञापन


--------------
लोकल रूटों पर बसें चलने के बाद शुरू होगी इंटर जिला बस सेवा
जम्मू से सांबा, कठुआ, कटड़ा रूट पर कुल 25 बसें चलनी हैं। पहले लोकल रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद लांग रूट पर। लांग रूटों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर काम अंतिम चरण में है। स्मार्ट सिटी वित्त, जीएम आशीष आनंद के अनुसार 15 मार्च तक तमाम रूटों पर बसें चला दी जाएंगी। स्टाफ की तैनाती इसी सप्ताह होगी। तीस ज्यादा बसें चार नए रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed