फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 terrorists killed by army troops during infiltration bid along in tangdhar sector of j&k

मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया

Mon, 06 Oct 2014 12:55 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
3 terrorists killed by army troops during infiltration bid along  in tangdhar sector of j&k

पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार फायरिंग का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में दाखिल हुए तीन आतंकवादियों को सेना ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

विज्ञापन


जब ये आतंकवादी भारतीय सीमा के तंगधार सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे तभी सीमा पर गश्त लगा रहे सेना के जवानों के साथ इन आतंकियों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें सेना के जवानों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन


आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है। इन आतंकियों के पास के तीन ऑटोमेटिक गन, बड़ी मात्रा में कारतूस और कई चीजें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का लाभ उठाकर कश्मीर घाटी में घुसे

3 terrorists killed by army troops during infiltration bid along  in tangdhar sector of j&k

सेना ने पिछले महीने घुसपैठ के कई प्रयासों को निष्फल कर चुकी है। वहीं सेना अब बाढ़ का लाभ उठाकर कश्मीर घाटी में घुस आए 14 आतंकवादियों को मार चुकी है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने बताया, 'सेना ने सितंबर महीने में घुसपैठ के कई प्रयासों को नाकाम क‌िया है, 14 आतंक‌ियों को मार गिराया और 6 अन्य को अरेस्ट कर लिया।

आपको बताते चलें क‌‌ि सेना ने दो सितंबर को सोपियां के निकट हंजन बाला में एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। उन्होंने कहा, 'श्रीनगर में जहां भारी बाढ़ आई हुई थी, वहीं 9 और 10 सितंबर को रजवार के समीप लारीबल और फरकियान में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को माच्छल में दो अन्य आतंकवादियों और 19 सितंबर को तंगधार में चार अन्य आतंकवादियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed