{"_id":"5f852fdde9d6612c3c240e7c","slug":"3-teachers-of-a-school-affiliated-to-jamaat-e-islami-booked-under-psa-says-ig-kashmir-vijay-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में चल रही थी आतंक की नर्सरी, धार्मिक स्कूल के तीन शिक्षक पीएसए के तहत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में चल रही थी आतंक की नर्सरी, धार्मिक स्कूल के तीन शिक्षक पीएसए के तहत गिरफ्तार
Tue, 13 Oct 2020 10:11 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
आईजी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक की नर्सरी बने शोपियां के एक धार्मिक स्कूल के पूर्व छात्रों के आतंकी गतिविधियों में संलग्न पाए जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को तीन शिक्षकों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम(पीएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इन शिक्षकों में मोहम्मद यूसुफ वानी, अब्दुल अहद भट और अब्दुल रऊफ भट शामिल हैं।
विज्ञापन
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने श्रीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सोमवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में इमाम साहिब स्थित सिराजुल-उल इमाम साहब नामक स्कूल का प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी संगठन से संबद्ध है। उन्होंने कहा कि तीनों को विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि पांच से छह स्कूल शिक्षक अभी निगरानी में हैं, और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में उनके आचरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिराजुल अलोम स्कूल सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर उस समय आया जब यह पता लगा कि उसके 13 पूर्व छात्र आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
इसमें पुलवामा हमले का आरोपी सज्जाद भट और जुबैर नेगरू के अलावा 13 पूर्व छात्रों की सूची में हिजबुल मुजाहिदीन का नाजिर नजीम डार और एजाज अहमद भी शामिल हैं। इसमें से कुछ आतंकी मारे जा चुके हैं।
स्कूल पर भी कार्रवाई संभव
आईजीपी ने कहा, अभी हम व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
दो साल तक किसी को रख सकते हैं हिरासत में
पीएसए (सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम) के तहत पुलिस बिना किसी मुकदमे के दो साल तक किसी भी व्यक्ति को हिरासत में रख सकती है।