{"_id":"59cf26d74f1c1bc0538b50da","slug":"3-lacs-prize-who-give-information-about-hair-choppersin-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कशमीर: चोटी काटने वाले की खबर देने पर मिलेंगे छ: लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कशमीर: चोटी काटने वाले की खबर देने पर मिलेंगे छ: लाख
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत पुलिस ने चोटी काटने वाले की जानकारी देने पर तीन लाख रुपयों के इनाम की राशि को अब बढ़ा कर छ: लाख कर दिया गया है। साथ ही हेल्पलाइन डेस्क बनाए जाने की बात सामने आई है। वहीं, घाटी के दसों जिलों के पुलिस हेडक्वार्टर से सिट गठित की गई है जो संबंधित इलाकों में चोटी कटने के मामलों की जांच करेगी।
विज्ञापन
सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस और पब्लिक मीट आयोजित कर लोगों को चोटी कटने की घटनाओं के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति जो चोटी काटने वाली घटना में शामिल हो सकता है, उसकी जानकारी देने वाले को आईजी कश्मीर छ: लाख रुपयों का इनाम देंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसकी सूचना पुलिस विभाग गुप्त रखेगी। वहीं, आईजी की ओर से सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश दिया गया है कि रात के वक्त इलाकों में नफरी बढ़ाई जाए और सभी रिसोर्स को बखूबी इस्तेमाल कर अपने इलाके में आरोपी लोगों की धरपकड़ तेज करें।
विज्ञापन
अनंतनाग पुलिस 9596777621, बिजबिहाड़ा- 9596777622, मट्टन 9596777623, कुलगाम पुलिस 01933260160, 7051510660, पुलवामा- 01933-241280, 241986, शोपियां- 01933-261891, 9596768831, अवंतिपोरा-01933-247369, 7051404001, बड़गाम-01951-255207, 255042, 7051531798, गांदरबल-2416478, 2416564, 9622688825, 9906668731, बांदीपोरा- 9596767411, 9596767421, 9596767431, 9596767415, 9596767441, 9596767440, 9596767427, 9596767430, 9596767418, सोपोर-9596773024, 9596773025, हंदवाड़ा-01955-262295, 9906767076, 7051404201, 7051404206, बारामुला-01952-237830, 9596767768, 9596767717, कुपवाड़ा-01955-252204, 7051404938