फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 kg of Heroin Dropped by Drone Recovered in Bishnah

सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम: बिशनाह में ड्रोन से गिराई गई तीन किलो हेरोइन बरामद, जांच जारी

Wed, 20 May 2026 04:37 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 20 May 2026 04:37 PM IST
सार

बिशनाह क्षेत्र में जम्मू पुलिस ने ड्रोन के जरिए गिराई गई लगभग 3 किलो हेरोइन की खेप बरामद कर बड़ी नशा तस्करी साजिश को नाकाम किया है।

विज्ञापन
3 kg of Heroin Dropped by Drone Recovered in Bishnah
ड्रोन से गिराई गई नशा का समान - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू पुलिस को सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बिशनाह क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन के जरिए गिराई गई लगभग 3 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पिछले एक सप्ताह से इलाके में ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ गिराए जाने की खुफिया जानकारी मिल रही थी। इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सख्त नाकेबंदी की गई थी।

विज्ञापन

इसी दौरान जैसे ही ड्रोन से संदिग्ध पैकेट गिराया गया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे कब्जे में ले लिया और तस्करों के हाथ लगने से पहले ही नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया बरामद हेरोइन की जांच के साथ-साथ ड्रोन और पैकेट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed