{"_id":"65a8555490d8d8ce70093494","slug":"3-drug-smugglers-arrested-in-baramulla-jammu-news-c-10-1-jam1028-284205-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है।
जेट्टी रोड ख्वाजाबाग में स्थापित एक चेकपॉइंट पर बारामुला थाने के एसएचओ के नेतृत्व में जांच कर रही टीम ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका।
उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान आकिब अहमद भट उर्फ पोंटी निवासी शेरवानी कॉलोनी ख्वाजाबाग के रूप में हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उधर, मुलगाम कुंजर में स्थापित एक चौकी के पास भी पुलिस ने एक व्यक्ति 1.5 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया। आरोपी की पहचान गुलाम मोहम्मद शेख निवासी मुलगाम कुंजर के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार करने के बाद कुंजर थाना लाया गया। इसके अलावा पहले दर्ज की गई एफआईआर के तहत नशा तस्कर हिलाल अहमद वानी निवासी बरजुल्ला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 510 ग्राम चरस और 11 सिरप बरामद किए गए। बताया जाता है कि शब्बीर अहमद सोफी ने उसे नशीले पदार्थों की आपूर्ति की है। आरोपी को चिचिलूरा में स्थापित चेकपोस्ट पर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 55 ग्राम चरस बरामद किया गया। उसे कुंजर पुलिस स्टेशन भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस आम जनता से अपील की है कि नशे वाली दवाओं की तस्करी के बारे में अगर कोई जानकारी मिलती है, तो बेझिझक निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या डायल 112 पर सूचित करें।