{"_id":"6a67c59ec0df80bf4e01c631","slug":"3-823-devotees-leave-for-baba-barfani-darshan-journey-begins-with-chanting-of-har-har-mahadev-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 3,823 श्रद्धालु रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 3,823 श्रद्धालु रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा शुरू
Tue, 28 Jul 2026 02:25 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:25 AM IST
सार
अमरनाथ यात्रा के तहत सोमवार को भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 3,823 श्रद्धालुओं का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के तहत सोमवार को भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 3,823 श्रद्धालुओं का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
आधार शिविर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद वाहनों का काफिला निर्धारित समय पर घाटी के लिए रवाना किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रवाना हुए जत्थे में 2,882 पुरुष, 838 महिलाएं, दो बच्चे, 84 साधु और 17 साध्वियां शामिल हैं। इस जत्थे में कोई विदेशी श्रद्धालु या ट्रांसजेंडर यात्री शामिल नहीं है।
विज्ञापन
यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आधार शिविर और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को सुरक्षा जांच के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। मौसम की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकृत सुरक्षा काफिले के साथ ही आगे बढ़ें और मौसम को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें। जम्मू शहर से श्रद्धालुओं के लगातार प्रस्थान के साथ श्री अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है।
कुल श्रद्धालु : 3,823
पुरुष : 2,882
महिलाएं : 838
बच्चे : 2
साधु : 84
साध्वियां : 17