{"_id":"64fcd7fa385e321d7709d426","slug":"278-polling-stations-built-for-kargil-elections-jammu-news-c-10-jam1008-199310-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारगिल चुनाव के लिए बने 278 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारगिल चुनाव के लिए बने 278 मतदान केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
99 संवेदनशील व 114 अतिसंवेदनशील, पहली बार ईवीएम से डाले जाएंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
लेह। कारगिल हिल काउंसिल चुनावों के लिए कुल 278 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 99 संवेदनशील और 114 केंद्र अतिसंवेदनशील बने हैं। यहां चार अक्टूबर को चुनाव होना है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जीत के बाद प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। स्थानीय चुनाव में पहली बार यहां पर ईवीएम से वोटिंग होने जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली के साथ उपायुक्त (कारगिल) श्रीकांत सुसे ने बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 278 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 114 अतिसंवेदनशील, 99 संवेदनशील और 65 सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के अनुसार सुरक्षा और मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार कुल 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी)-कारगिल में से 26 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 18 सितंबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन कटिबद्ध
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का आश्वासन देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में पहली बार स्थानीय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।